Site icon AB News.Press

NTPC Robbery : कोरबा एनटीपीसी DGM के घर चोरी…! 35 हजार नगदी और कीमती सामान हुआ चोरी

NTPC Robbery: Theft at Korba NTPC DGM's home...! 35,000 rupees in cash and valuables stolen

NTPC Robbery

कोरबा, 12 फरवरी। NTPC Robbery : जमनीपाली स्थित एनटीपीसी टाउनशिप के एक डीजीएम के मकान में चोरी की घटना सामने आई है। रंजन कुमार श्रीवास्तव, जो वर्तमान में एनटीपीसी में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं, अपने परिवार के साथ यात्रा पर गए थे, तब चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया।

9-10 फरवरी की रात चोरों ने मकान से स्वर्णाभूषण और नगदी चोरी कर ली। चोरों ने तीन सोनी की बाली, चार सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, डायमंड का लॉकेट, चांदी का सिक्का, चांदी के बर्तन, पायल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा 35 हजार रूपये की नगदी भी गायब पाई गई।

घर में की गई तलाशी में चोरों द्वारा घरेलू सामानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर डीजीएम रंजन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी यात्रा स्थगित कर घर लौटकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version