CCTV Monitoring : परीक्षा के पहले दिन 7 छात्र नकल करते पकड़े गए…! कपड़ों में छिपाई सामग्री बरामद

CCTV Monitoring
भोपाल, 11 फरवरी। CCTV Monitoring : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 7 प्रकरण दर्ज किए गए। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, 6 मामले बैरसिया स्थित एक निजी स्कूल से सामने आए हैं, जहां छात्र कपड़ों के अंदर पर्चियां छुपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। परीक्षा के दौरान जांच में मामला पकड़ में आने पर तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य मामला एक शासकीय स्कूल से सामने आया है।
