IFS Transfer Posting : IFS अफसरों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 2 अधिकारियों का तबादला…5 को मिला वरिष्ठ वेतनमान…देखें आदेश
Shubhra Nandi
Employee Rules Update
रायपुर, 10 फ़रवरी। IFS Transfer Posting : राज्य शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है, वहीं पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की फिलहाल नई पदस्थापना नहीं की गई है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ तथा चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।