Site icon AB News.Press

School Harassment : नाबालिग छात्रा से बैड टच का आरोप…! सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर केस दर्ज

School Harassment: Allegations of inappropriate touching against a minor student...! Case registered against the principal of a government school.

School Harassment

बलरामपुर, 07 फरवरी। School Harassment : एक स्कूल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने स्कूल परिसर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया है। यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है।

वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के बरटिकला में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने स्कूल के प्रिंसिपल युवधन जायसवाल पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर घर जाकर अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।

इसके बाद परिवार ने वाड्रफनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े दूसरे सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी प्रिंसिपल को पकड़ने के लिए सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में गुस्सा है। जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version