Kankali Pond : रायपुर के कंकाली तालाब में मिली लाश…! इलाके में हड़कंप…यहां देखें VIDEO

Kankali Pond : रायपुर के कंकाली तालाब में मिली लाश…! इलाके में हड़कंप…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 07 फरवरी। Kankali Pond : शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय रहवासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस लाश की पहचान करने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मामला हादसा, आत्महत्या या किसी अपराध से जुड़ा है।
 
राज्य खबर