Site icon AB News.Press

Road Accident : कोरबा से बड़ी खबर…! भीषण सड़क हादसा…NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और युवा कांग्रेस नेता की दर्दनाक मौत…2 गंभीर…यहां देखें Video

Road Accident: Big news from Korba...! Horrific road accident... Former NSUI national convener and Youth Congress leader tragically killed... 2 seriously injured... Watch the video here.

Road Accident

कोरबा, 06 फरवरी। Road Accident : कोरबा जिले में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन बार पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक सवार थे।

जानकारी के अनुसार चारों लोग रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने की वजह से उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। निर्माणाधीन लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिर गई। गिरने के बाद वाहन तीन बार पलट गया।

हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने (Road Accident) में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version