Site icon AB News.Press

Budget Session : बजट सत्र में शामिल होने के लिए कोर्ट जाएंगे कवासी लखमा…! सशर्त जमानत के बीच सत्र में भागीदारी को लेकर लखमा की तैयारी

Budget Session: Kawasi Lakhma will go to court to attend the budget session...! Lakhma prepares to participate in the session amidst conditional bail.

Budget Session

रायपुर, 06 फरवरी। Budget Session : आबकारी घोटाले में आरोपी रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा बजट सत्र में लखमा की उपस्थिति को लेकर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि कवासी लखमा एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद दो दिन पहले सशर्त जमानत पर रिहा हुए हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार जमानत अवधि के दौरान उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा।

मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कवासी लखमा को जमानत मिलने पर बधाई दी। साथ ही 23 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में सदन की कार्रवाई में शामिल होने को लेकर लखमा ने उनसे सलाह ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें विधिक प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि कवासी लखमा जल्द ही कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति मांगेंगे। इस चर्चा के दौरान अकलतरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Exit mobile version