Site icon AB News.Press

Gun Violence : सनसनीखेज वारदात…! हॉस्पिटल के सामने स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या…यहां देखें Video

Gun Violence: Sensational incident...! Staff nurse shot dead in front of the hospital...Watch the video here.

Gun Violence

सागर, 05 फरवरी। Gun Violence : मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं के बीच एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते सागर जिले में एक स्टाफ नर्स की हॉस्पिटल के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने बुधवार रात हुई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे दीपशिखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपशिखा जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शादी का बना रहा था दबाव

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का संदेह जबलपुर जिले के कटंगी पाटन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर है, जो शाहगढ़ में अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी और दीपशिखा एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी युवक दीपशिखा पर शादी का दबाव बना रहा था और इंकार किए जाने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली दीपशिखा की पीठ में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version