Site icon AB News.Press

Female Murder : गरियाबंद ब्रेकिंग…! सहेली के प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची पाउडर…फिर डंडे से पीटकर की हत्या…यहां देखें Video

Female Murder: Gariaband Breaking News...! Chilli powder was inserted into her friend's private parts...then she was beaten to death with a stick...Watch the video here.

Female Murder

गरियाबंद, 04 फरवरी। Female Murder : गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं ने अपनी सहेली के गुप्तांग में मिर्च डालकर और फिर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही शोभा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना चरित्र पर कीचड़ उछालने के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

मैनपुर-शोभा थाना क्षेत्र के ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा में एक भयावह हत्या का मामला सामने आया है। थाना के अनुसार, 37 वर्षीय सुमित्रा नेताम, पति दलसु नेताम, जो अपने ईचरादी खेत की लारी में रहती थीं, उनकी दो सहेलियों 36 वर्षीय सुगतिन नेताम और 46 वर्षीय ईतवारिन बाई के साथ शुरुआती दोस्ती धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

मृतिका पर चरित्र हनन का आरोप

जानकारी के अनुसार, सुमित्रा नेताम अपने घर-घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लान्छन लगाती थीं। इससे नाराज़ दोनों महिलाओं ने सुमित्रा को जान से मारने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर सुमित्रा के लारी में घुसकर मारपीट की, उनके गुप्तांग में मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डाले और उसे पिट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस को घटना की जानकारी सरपंच (Female Murder) द्वारा दी गई। दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस 2 फरवरी को मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Exit mobile version