Fair Exam System : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का आदेश…! DEO करेंगे निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन

Fair Exam System : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का आदेश…! DEO करेंगे निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन

रायपुर, 04 फरवरी। Fair Exam System : छत्तीसगढ़ में निजी (प्राइवेट) स्कूलों की लोकल कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा अब जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से कराई जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं तय नियमों के तहत आयोजित होंगी। परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य निजी विद्यालयों में परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, एकरूप और अनुशासित बनाना है, ताकि सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन समान मापदंडों पर हो सके। सभी निजी विद्यालयों के लिए जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में निजी स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। विभाग का मानना है कि इससे निजी स्कूलों की परीक्षा प्रणाली पर प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा और विद्यार्थियों को निष्पक्ष मूल्यांकन का लाभ मिलेगा।

डीईओ के लिए जारी प्रमुख दिशा-निर्देश

Education