Chhattisgarh Liquor Scam : रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा…! कोर्ट ने लगाई शर्तें…यहां देखें Video
रायपुर, 04 फरवरी। CG Liquor Scam Update : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत आदेश के बाद लखमा को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए लखमा पर कुछ सख्त शर्तें लगाई हैं। आदेश के मुताबिक, लखमा को छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर रहना होगा। हालांकि, कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने की अनुमति होगी।
इसके अलावा, स्वास्थ्य कारणों या किसी विशेष परिस्थिति में लखमा पूर्व अनुमति लेकर राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।
National

