Site icon AB News.Press

Space Education : अंतरिक्ष की ओर पहला कदम…! CM साय और स्पेस यात्री शुभांशु शुक्ला की उपस्थिति में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ लॉन्च…छात्रों को मिलेगा रियल स्पेस एक्सपीरियंस

Space Education: The first step towards space...! 'Antariksh Sangwari' launched in the presence of CM Sai and astronaut Shubhanshu Shukla... Students will get a real space experience.

Space Education

रायपुर, 03 फरवरी। Space Education : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राज्य में ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका निभा चुके अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

छात्र सीखेंगे सैटेलाइट निर्माण से लेकर ट्रैकिंग तक

‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के तहत छात्रों को सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग, और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इस परियोजना के जरिए छात्र न केवल तकनीकी ज्ञान हासिल करेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

एक्सिओम-4 मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे शुभांशु शुक्ला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि वे एक्सिओम-4 मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा, यह बहुत अच्छा प्रयास है कि बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति उत्साहित किया जा रहा है। यह न केवल बच्चों के लिए बल्कि देश के भविष्य के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होगा।

स्पेस शिक्षा से करियर चुनने में मिलेगी दिशा

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा, जब बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की सही जानकारी मिलेगी, तभी वे अपना करियर सही दिशा में चुन पाएंगे। विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए क्या पढ़ाई करनी है और कैसे आगे जाना है, यह जानकारी बहुत जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए नई उड़ान

प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी को छात्रों के लिए एक नई उड़ान बताते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य के युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मजबूत मंच मिलेगा।
Exit mobile version