Police Transfer : पुलिस विभाग में तबादले…! निरीक्षक-सहायक उप निरीक्षकों के आदेश जारी…यहां देखें

Police Transfer : पुलिस विभाग में तबादले…! निरीक्षक-सहायक उप निरीक्षकों के आदेश जारी…यहां देखें

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 03 फरवरी। Police Transfer : पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। यह निर्णय विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के तहत लिया गया है। पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादला आदेश के बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राज्य खबर