Innocent Murder Case : चौराहे पर मिला मृत नवजात…शव की नहीं हुई पहचान…दो दिनों में दो बच्चों की लाशें…क्षेत्र में दहशत…यहां देखें Video

Innocent Murder Case : चौराहे पर मिला मृत नवजात…शव की नहीं हुई पहचान…दो दिनों में दो बच्चों की लाशें…क्षेत्र में दहशत…यहां देखें Video

फतेहगढ़, 02 फरवरी। Innocent Murder Case : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह मसेनी चौराहे के पास एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवजात खाली प्लाट में पड़ा था और आसपास खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे।

चाय की दुकान संचालित करने वाले सुधीर ने सुबह करीब पांच बजे दुकान खोलने के दौरान नवजात को देखा और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व, शनिवार को फतेहगढ़ के भोलेपुर इलाके में कूड़ेदान में एक कन्या भ्रूण भी मिला था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्तों ने उसे बाहर खींचा था। पुलिस ने उस मामले में भी पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की थी।

लगातार दो दिनों में दो मासूम मिलने की घटनाओं से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात शिशु की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

क्राइम न्यूज