रायपुर, 03 फरवरी। CG BJP : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। पार्टी कार्यालय के अनुसार, इस कार्यकारिणी का गठन एनजीओ और सामाजिक संगठनों के सहयोग से राज्य में सामाजिक कल्याण और जनसेवा के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी और सदस्य प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों का समन्वय करेंगे और एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय ने नई कार्यकारिणी की नियुक्ति पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह टीम राज्य में पार्टी के सामाजिक एवं जनसेवा अभियानों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

