Site icon AB News.Press

BJP Appointment : भाजपा छत्तीसगढ़ में मछुआरा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित…यहां देखें जंबो List

BJP Appointment: BJP announces new state working committee for its fishermen's cell in Chhattisgarh... See the jumbo list here.

BJP Appointment

रायपुर, 03 फरवरी। BJP Appointment : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित की गई है। नई कार्यसमिति में कई प्रदेश पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रभारी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों में आनंद निषाद, सोहन धीवर, युगल किशोर कैवर्त, प्रेमलता निषाद को सहसंयोजक और कमलकांत नाविक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक् राजू निषाद सह-कोषाध्यक्ष और शिव भोई कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया टीम में योगेश कश्यप (भोई) प्रमुख प्रभारी और सौरभ निषाद सह-प्रभारी के रूप में शामिल हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य सूची में छत्तीसगढ़ के मछुआरा समुदाय से जुड़े कई वरिष्ठ और युवा नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें सूरजभान निषाद, शरद पारकर, नंदकुमार निषाद, अजित कैवर्त,मदन निषाद, रामकृष्ण धीवर, नेतराम निषाद सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यसमिति मछुआरा समुदाय के कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Machuara-Prakosth-Pradesh-Karyasamiti Machuara-Prakosth-Jila-Sanyojak-Sahsanyojak-1
Exit mobile version