Site icon AB News.Press

Boring Blast : अंडरग्राउंड बोरिंग फटते ही इलाके में दहशत…! जोरदार धमाके के बाद पानी और मिट्टी उछली…बाल-बाल बचा मकान मालिक…यहां देखें Video

Boring Blast: Panic grips the area as underground boring pipe bursts...! Water and mud gushed out after a loud explosion... The homeowner narrowly escaped... Watch the video here.

Boring Blast

बिलासपुर, 01 फरवरी। Boring Blast : बिलासपुर शहर के उसलापुर गोकुलधाम क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक हाई प्रेशर के चलते फट गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, मकान के पास स्थित एक पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक फट गई। तेज प्रेशर के कारण जमीन के भीतर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी बाहर निकलने लगी।

इस घटना का पूरा दृश्य घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है। घटना के वक्त मकान मालिक मौके पर मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बोरिंग कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Exit mobile version