Kidnapping And Murder : मासूम की निर्मम हत्या…पुलिस के साथ खोजबीन करता रहा कातिल…डॉग स्क्वायड ने खोला राज…यहां देखें Video
इंदौर, 31 जनवरी। Kidnapping And Murder : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक खौफनाक अपराध सामने आया है। एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर आतिफ अली का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को अपने ही घर के बेड बॉक्स में छिपा दिया और पुलिस के सामने खुद को बेगुनाह दिखाने की कोशिश करते रहे। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरा मामला उजागर हो गया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रेहान और उसके एक अन्य नाबालिग साथी ने आतिफ का अपहरण किया था। दोनों आरोपी उसे एक बिल्डिंग की छत पर ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आतिफ के शव को रेहान के घर के बेड बॉक्स में बंद कर दिया गया।
National

