Site icon AB News.Press

Token Tumhar Haath : ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से सुगम हुई धान खरीदी प्रक्रिया…डिजिटल पहल से आसान हुई धान विक्रय व्यवस्था

Token Tumhar Haath: The 'Token Tumhar Haath' app has streamlined the paddy procurement process... This digital initiative has made the paddy selling system easier.

Token Tumhar Haath

रायपुर, 29 जनवरी। Token Tumhar Haath : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी हेतु लागू की गई पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल नवाचार किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भगवानपुर खुर्द के प्रगतिशील किसान लालबहादुर सिंह के लिए इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था को सराहा है।

किसान लालबहादुर सिंह ने बताया कि इस साल उन्होंने 73 क्विंटल धान उपजाया। शासन द्वारा शुरू किए गए ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे अपने मोबाइल से बिना किसी तकनीकी समस्या के ऑनलाइन टोकन काटा। इससे उन्हें समिति के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से मुक्ति मिली। उन्होंने नमनाकला उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि गेट पास, नमी परीक्षण और बारदाना वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रही। समिति कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से धान विक्रय बिना किसी बाधा के पूर्ण हुआ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी के फैसले को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि से वे गेहूं, तिलहन एवं सब्जी की उन्नत खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Exit mobile version