Site icon AB News.Press

IED Explosion : दंतेवाड़ा ब्रेकिंग…! नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता…IED विस्फोटक डंप बरामद…यहां देखें Video

IED Explosion: Dantewada Breaking News…! Security forces achieve major success in anti-Naxal operation…IED explosive dump recovered…Watch the video here.

IED Explosion

दंतेवाड़ा, 28 जनवरी। IED Explosion : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुफा के जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए आईईडी विस्फोटक डंप को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में Young Platoon/195 वाहिनी, सीआरपीएफ की बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और बारसूर पुलिस शामिल रहे।

माओवादी विस्फोटक डंप का खुलासा

यह कार्रवाई पोलसेंट सीजी सेक्टर, CRPF से प्राप्त सटीक और विश्वसनीय सूचना के आधार पर त्वरित रूप से अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

सर्च ऑपरेशन और बरामद विस्फोटक

22 जनवरी को बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गुफा में माओवादियों द्वारा आईईडी लगाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 27 जनवरी को सुबह 06:00 बजे से ग्राम गुफा और आसपास के वन क्षेत्र में डी-माइनिंग कार्रवाई की गई।

सघन तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप को चिन्हित किया गया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में हिमांशु (सहायक कमांडेंट) के नेतृत्व में Young Platoon/195 बटालियन, बम डिस्पोजल टीम और सिविल पुलिस, थाना बारसूर शामिल रहे।

बरामद विस्फोटक सामग्री

01 डायरेक्शनल पाइप बम, एक डेटोनेटर सहित (वजन लगभग 5 किलोग्राम)। 01 प्रेशर कुकर आईईडी, लगभग 15 मीटर वायर के साथ (वजन लगभग 5 किलोग्राम)

सभी विस्फोटक सामग्री को BDDS टीम द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को संभावित नुकसान से बचाया गया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता

इस सफलता को सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी और सतर्कता का परिणाम बताया जा रहा है, जो लगातार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षा बलों के इस ऑपरेशन ने इलाके में माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

Exit mobile version