Bomb Threat in Court : ब्रेकिंग…! अंबिकापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…सुरक्षा बढ़ाई…आने-जाने वालों की जांच तेज…यहां देखें VIDEO

Bomb Threat in Court : ब्रेकिंग…! अंबिकापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…सुरक्षा बढ़ाई…आने-जाने वालों की जांच तेज…यहां देखें VIDEO

अंबिकापुर, 28 जनवरी। Bomb Threat in Court : अम्बिकापुर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी का मेल सीधे न्यायालय के ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वाड और साइबर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, न्यायालय में आने-जाने वाले सभी लोगों की कड़ी जांच और तलाशी की जा रही है।

अम्बिकापुर पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। न्यायालय परिसर के आस-पास पुलिस पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Breaking News राज्य खबर