Site icon AB News.Press

Traffic Violations : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई…! 8 मोटरसाइकिलें जप्त

Traffic Violations: Strict action taken against those violating traffic rules...! 8 motorcycles seized.

Traffic Violations

कोरबा, 27 जनवरी। Traffic Violations : कोरबा शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जहां पुलिसिंग व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने स्वयं सड़कों पर उतरकर नगर में सीधी निगरानी रखी है।

इस दौरान अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार शाम को एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर नगर भ्रमण किया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 8 मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा गया, जिनमें से 6 मामले टीपी नगर चौक और 2 मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए। सभी 8 मोटरसाइकिलों को मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉडिफाई साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि ये आम नागरिकों के लिए असुविधा और खतरे का कारण भी बनते हैं। सभी प्रकरणों में विधिवत कार्रवाई की जा रही है, और चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अभियान में यातायात एएसआई ईश्वरी लहरें, रामनारायण रात्रे, मनोज राठौर, संतोष सिंह खटकर सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version