Sharp Weapon Attack : पथरिया में सनसनीखेज वारदात…! धारदार हथियार से व्यक्ति की निर्मम हत्या…गांव में हड़कंप

Sharp Weapon Attack
मुंगेली, 25 जनवरी। Sharp Weapon Attack : थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम गंगद्वारी में देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह घर के अंदर लहूलुहान हालत में शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान आजुराम राजपूत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
