Site icon AB News.Press

Rajiv Youth Empowerment : यूपीएससी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27–28 जनवरी को…नई दिल्ली में यूपीएससी तैयारी हेतु दस्तावेज सत्यापन

Rajiv Youth Empowerment: Document verification for UPSC aspirants will be held on January 27-28... Document verification for UPSC preparation in New Delhi.

Rajiv Youth Empowerment

रायपुर, 25 जनवरी। Rajiv Youth Empowerment :राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 में संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली स्थित सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में अध्ययन के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह सत्यापन मुख्यालय इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल कक्ष क्रमांक–04, तृतीय तल में निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इसके तहत 28 दिसंबर 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की वर्गवार सूची एवं विस्तृत कार्यक्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.inपर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थियों को समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) अभ्यर्थियों हेतु आय प्रमाण-पत्र एवं नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण-पत्र दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। आदिम जाति तथा आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों अथवा अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात दस्तावेज सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।

Exit mobile version