Site icon AB News.Press

PM National Children’s Award 2025 : जूडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली योगिता मंडावी पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

PM National Children's Award 2025: The Chief Minister expressed pride in Yogita Mandavi, who has gained national recognition for her outstanding performance in Judo.

PM National Children's Award 2025

रायपुर, 25 जनवरी। PM National Children’s Award 2025 : नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव की होनहार बेटी योगिता मंडावी को जूडो में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2025 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योगिता मंडावी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लाखों बेटियों के सपनों की जीत भी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी योगिता ने जिस समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि योगिता मंडावी भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेंगी। उन्होंने योगिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Exit mobile version