Mosquito Problem : रायपुर नगर निगम की लापरवाही…! कांग्रेस पार्षद रेणु जयंत साहू की चेतावनी…कहा- नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

Mosquito Problem : रायपुर नगर निगम की लापरवाही…! कांग्रेस पार्षद रेणु जयंत साहू की चेतावनी…कहा- नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

रायपुर, 24 जनवरी। Mosquito Problem : नगर पालिक निगम रायपुर की घोर लापरवाही के कारण शहर के वार्ड क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही घरों के अंदर मच्छरों के झुंड उमड़ पड़ते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस पार्षद ने उठाए गंभीर सवाल

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की पार्षद रेणु जयंत साहू ने नगर निगम और महापौर मीनल चौबे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता मच्छरों जैसी बुनियादी समस्या से जूझ रही है।

नगर निगम की लापरवाही का विवरण

पार्षद ने आरोप लगाया कि, वार्डों में नियमित फॉगिंग नहीं हो रही। एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा। नालियों, खाली प्लॉट और जलभराव वाले क्षेत्रों में गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। नगर निगम केवल कागज़ी दावों में ही फॉगिंग और छिड़काव दिखा रहा है।

रेणु जयंत साहू ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने तत्काल फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और साफ-सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं की, तो कांग्रेस वार्डवासियों के साथ मिलकर सड़कों पर आंदोलन करेगी। वार्डवासियों ने भी प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है और कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के दावों के बावजूद उनकी सेहत खतरे में डाली गई है।

राज्य खबर