Site icon AB News.Press

Full Dress Rehearsal : देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय पर आधारित छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Full Dress Rehearsal: Chhattisgarh's tableau, based on the country's first tribal digital museum, became the center of attraction.

Full Dress Rehearsal

रायपुर, 24 जनवरी। Full Dress Rehearsal : गणतंत्र दिवस से पूर्व कर्तव्य पथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी विशिष्ट और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी में जनजातीय समाज की जीवनशैली, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, वेशभूषा और ऐतिहासिक विरासत की झलक को प्रदर्शित किया गया है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित है, जिसमें राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक तकनीक के समन्वय को प्रभावशाली एवं सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Exit mobile version