Site icon AB News.Press

Bilaspur Range : बिलासपुर रेंज के नए आईजी रामगोपाल गर्ग ने संभाला पदभार…! साइबर अपराध पर नियंत्रण को बताया बड़ी चुनौती

Bilaspur Range: Ramgopal Garg takes charge as the new IG of Bilaspur Range...! He described controlling cybercrime as a major challenge.

Bilaspur Range

बिलासपुर, 24 जनवरी। Bilaspur Range : आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। पदभार ग्रहण के बाद एसएसपी रजनेश सिंह एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखना पुलिस के सामने हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है, ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहे और कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी रहे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह औद्योगिकीकरण और संगठित गतिविधियों में तेजी आती है, उसी अनुपात में अपराधों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में पुलिस के लिए चुनौती होती है कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कर आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए।

आईजी गर्ग ने मौजूदा समय में साइबर अपराध को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि साइबर अपराधियों से लोगों को बचाना और उनकी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है और आगे भी इस दिशा में विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

Exit mobile version