Site icon AB News.Press

Feni Controversy : नंगे पैर से फीणी गूंथने का वीडियो वायरल…देखकर CMHO के उड़े होश…कार्रवाई के आदेश…यहां देखें

Feni Controversy: Video of Feni being kneaded with bare feet goes viral...CMHO shocked after seeing it...orders action...Watch here.

eni Controversy

जोधपुर, 23 जनवरी। Feni Controversy : राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मिठाई बनाने वाली यूनिट में फीणी बनाने के लिए आटे को नंगे पैर से गूंथा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए 110 किलो फीणी नष्ट कर दी है। यह वीडियो जोधपुर के जलोरी गेट के पास स्थित सालासर बालाजी फेनी उद्योग का बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि फीणी बनाने वाले आटे को हाथों के बजाय नंगे पैर से गूंथा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। सर्दियों के मौसम में जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में फीणी का विशेष महत्व होता है, और इसे दूध के साथ खाया जाता है। ऐसे में यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गहरी चिंता का विषय बन गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) सुरेंद्र सिंह शेखावत ने खाद्य सुरक्षा टीम को निरीक्षण के आदेश दिए। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां तैयार 110 किलो फीणी को नष्ट कर दिया। इसके अलावा, जोधपुर की खानपान संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यूनिट में तैयार अन्य मिठाइयों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएचओ ने चेतावनी दी कि यदि जांच के दौरान कोई भी मिठाई गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जोधपुर में खाद्य पदार्थों, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाद्य वस्तुओं का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोग गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देखा है। एक यूजर ने लिखा, मत कर भाई, आई लव फीणी, जबकि एक अन्य ने कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की मांग की है। किसी ने लिखा विश्वास के साथ घात है…यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, सभी इस पर अपनी चिंता और प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Exit mobile version