Site icon AB News.Press

Police Action : कोरबा में सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप…! तत्काल निलंबन…मामले की जांच जारी

CG Medal Announced: 11 police officers from Chhattisgarh to receive awards…! The list includes IG Ramgopal Garg and SSP Shashi Mohan… See the full list here.

CG Medal Announced

कोरबा, 20 जनवरी। Police Action : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब एक महिला ने सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ एस.के. कोसरिया ने उसके साथ अनैतिक व्यवहार और छेड़छाड़ की।

शिकायत प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इसके बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम महिला सुरक्षा और पुलिस में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश के रूप में लिया गया है।

Exit mobile version