Site icon AB News.Press

Naxalites Surrendered : गरियाबंद में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर…! 6 महिला और 3 पुरुष हथियार के साथ किया समर्पण

Naxalites Surrender: 9 Naxalites surrender in Gariaband! 6 women and 3 men surrendered with their weapons.

Naxalites Surrendered

गरियाबंद, 20 जनवरी। Naxalites Surrendered : जिले में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। जिले के अंतिम पंक्ति में सक्रिय 9 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया। इसमें 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों ने सुरक्षा बलों के समक्ष 3 AK-47, 2 SLR और 1 .303 राइफल समेत अन्य सामग्री भी जमा कराई। यह घटना राजा डेरा पर हुई, जहां एक दिन पहले जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य ने ग्रामीणों से मुलाकात की थी।

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे नक्सली उसी स्थान पर पहुंचे। मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति के आग्रह पर मीडिया दल समय से पहले मौके पर पहुंचा। इसके बाद सभी नक्सलियों को एक ट्रेवलर वाहन में बैठाकर जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां उन्होंने आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष औपचारिक रूप से हथियार डालते हुए राज्य सरकार की नक्सली समर्पण नीति स्वीकार की।

आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रशासन अभी औपचारिक रूप से गरियाबंद जिले को नक्सलमुक्त घोषित नहीं कर सकता, लेकिन जिले में सक्रिय नक्सलियों की सूची अब लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 9 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद गरियाबंद जिले को नक्सलमुक्त होने की दिशा में बड़ा कदम मिला है और संभव है कि इसे इस गणतंत्र दिवस पर नक्सलमुक्त जिला घोषित किया जाए।

Exit mobile version