Illicit Relation : पत्नी होटल के कमरे में अपने प्रेमी के साथ थी अंतरंग…पति ने पुलिस बुलाकर पत्नी की कराई शादी

Illicit Relation : पत्नी होटल के कमरे में अपने प्रेमी के साथ थी अंतरंग…पति ने पुलिस बुलाकर पत्नी की कराई शादी

प्रतापगढ़, 20 जनवरी। Illicit Relation : 10 साल की शादीशुदा जिंदगी में तीसरे व्यक्ति की एंट्री आमतौर पर दुखद परिणाम लेकर आती है, जिसमें अक्सर किसी न किसी पक्ष की भावनाओं या जीवन को भारी क्षति पहुंचती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रमगढ़ा गांव में सामने आया यह मामला इस सामान्य परिदृश्य से पूरी तरह अलग है। यहां न तो कोई हिंसा हुई, न किसी की जान को खतरा रहा, बल्कि अनोखी और समाज में चर्चा worthy घटना के रूप में सामने आई।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव से एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आशीष तिवारी ने बीते शनिवार की रात अपनी पत्नी पिंकी को उसके प्रेमी अमित शर्मा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना की सूचना आशीष ने तुरंत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमित शर्मा को थाने ले गई। घटना के बाद पूरे दिन गांव में पंचायत चली। पंचायत में पत्नी पिंकी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़कर पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। पंचायत में कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद पिंकी अपने फैसले पर कायम रही। जानकारी के अनुसार, आशीष और पिंकी की शादी 2016 में हुई थी और दोनों के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अभिनव (7 साल) और छोटा अनुराग (4 साल)। दोनों बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया और पिता के साथ ही रहने की इच्छा जताई।

पति ने कराई पत्नी की शादी प्रेमी से

पंचायत में सामाजिक सहमति बनने के बाद आशीष ने अपनी पत्नी पिंकी की शादी उसके प्रेमी अमित शर्मा के साथ अमरगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में करवा दी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे और आशीष स्वयं भी वहां मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि अमित शर्मा थाना दिलीपपुर क्षेत्र के मीसिद्धीपुर गांव के निवासी हैं। इस अनोखी घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बन गया है और गांव से लेकर आसपास के इलाकों में लोग इस मामले पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
National