Site icon AB News.Press

Shocking Crime : सिर और धड़ अलग कर रेलवे लाइन पर फेंका…! पत्नी सहित 4 गिरफ्तार…अननेचुरल सेक्स के लिए करता था परेशान

Shocking Crime: Head and torso severed and thrown onto railway tracks...! Four arrested, including the wife... He was harassing her for unnatural sex.

Shocking Crime

बलौदाबाजार, 19 जनवरी। Shocking Crime : जिले के ग्राम मजगांव के पास रेलवे लाइन में मिले बिना सिर के युवक के शव के अंधेकत्ल मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने मामा-ससुर और दो सुपारी किलरों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अपने पत्नी को अननेचुरल सेक्स के लिए परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही वह उसे अन्य पुरुषों से संबंध बनाने के लिए भी दबाव डालता था। लगातार विवाद और अमानवीय व्यवहार के चलते पत्नी ने अपने पति को खत्म करने की योजना बनाई।

हत्या का तरीका

सुनियोजित योजना के तहत मृतक को पार्टी के बहाने बुलाया गया। शराब के नशे में मारपीट के बाद तलवार से हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए शव का सिर और धड़ अलग कर दिया गया। धड़ रेलवे लाइन में फेंक दिया गया, जबकि सिर को ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस अंधेकत्ल मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार (Demand for Unnatural Sex) किया है। गिरफ्तार आरोपियों में, मृतक की पत्नी, मामा-ससुर, दो सुपारी किलर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली पुलिस टीम को ₹5000 नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Exit mobile version