Oath Ceremony : अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त…अग्रवाल और मिश्रा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त…राज्यपाल ने नवनियुक्त को दिलाई शपथ
Shubhra Nandi
Oath Ceremony
रायपुर, 19 जनवरी। Oath Ceremony : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अमिताभ जैन और राज्य सूचना आयुक्त के रूप में उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। शपथ प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा पूरी कराई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल गणमान्य लोग
समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के वर्तमान और पूर्व आयुक्त तथा अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बता दें कि रिटायर्ड IAS अधिकारी और पूर्व चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन अब छत्तीसगढ़ के चीफ इंफॉर्मेशन कमिश्नर बन गए हैं। रिटायर्ड IAS अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल को स्टेट इंफॉर्मेशन कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े शिरीष चंद्र मिश्रा को भी स्टेट इंफॉर्मेशन कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नई नेतृत्व टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है, जो सूचना के अधिकार और पारदर्शिता के क्षेत्र में अपने दायित्वों को ( Swearing-in Ceremony) निभाएगी।