Site icon AB News.Press

Raipur Water Board : महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर में पेयजल सुधार की शुरुआत…! 8 अभियंताओं को मिले प्रशासनिक कार्य दायित्व

Raipur Water Board: Improvement of drinking water supply begins in Raipur under the leadership of Mayor Meenal Chaubey...! 8 engineers have been assigned administrative responsibilities.

Raipur Water Board

रायपुर, 18 जनवरी। Raipur Water Board : महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व और नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। यह कदम महापौर की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में लिए गए संकल्प के पालन में उठाया गया है।

रायपुर नगर निगम में जल बोर्ड का गठन

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जल बोर्ड का गठन किया। इसमें 8 अभियंताओं को सम्मिलित किया गया और उन्हें प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपा गया।

अभियंताओं के कार्य

अभियंताओं को दिए गए अतिरिक्त प्रभार

जल बोर्ड में शामिल अभियंताओं को उनके पूर्व प्रशासनिक कार्यों के अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है: महापौर मीनल चौबे ने इस पहल का उद्देश्य रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना बताया। इस पहल से न केवल पेयजल समस्या का समाधान तेजी से संभव होगा, बल्कि पूरे नेटवर्क का मानचित्रण और निरीक्षण कर नगर निगम के सभी जोनों और वार्डों में जल प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि नागरिकों को जल आपूर्ति में कोई बाधा न आए।
Exit mobile version