Amitabh Bachchan : बॉलीवुड से दुखद खबर…! अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके प्रियांशु की हत्या…हिरासत में दोस्त

Amitabh Bachchan
एंटरटेनमेंट डेस्क, 17 जनवरी। Amitabh Bachchan : साल 2022 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘झुंड’ में बाबू छेत्री का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रियांशु क्षत्रिय की नागपुर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार सुबह नागपुर के जरीपटका इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के एक करीबी दोस्त को हिरासत में लिया गया है।
जरीपटका थाने के पुलिस इंस्पेक्टर अरुण क्षीरसागर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रियांशु के दोस्त ध्रुव साहू को हिरासत में लिया गया है, क्योंकि वह आखिरी व्यक्ति था, जिसके साथ प्रियांशु को मंगलवार रात देखा गया था। हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की पहचान ध्रुव लाल बहादुर साहू (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
