Site icon AB News.Press

Good News in Employees : छत्तीसगढ़ में 3% महंगाई भत्ता बढ़ा…! वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…यहां देखें आदेश

Good News in Employees: 3% dearness allowance increased in Chhattisgarh…! Finance Department issued order…see order here

Good News in Employees

रायपुर, 15 जनवरी। Good News in Employees : छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के बाद अब इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

जारी आदेश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 से सातवें वेतनमान में महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58%, छठवें वेतनमान में 252% से बढ़ाकर 257% किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने DA बढ़ोतरी पर कहा,छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक तंत्र हमारी शासन व्यवस्था की रीढ़ है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version