FamilyTragedy : पूर्व IAS अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या…! कमरे में मिला युवक का शव…सुसाइड नोट नहीं मिला…घर में पसरा मातम…
प्रयागराज, 14 जनवरी। FamilyTragedy : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के जेपी नगर, सुलेमसराय में रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशु ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिमांशु स्नातक का छात्र था और वह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीचंद्र का छोटा बेटा बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
National

