Site icon AB News.Press

BJP Leader Murder : ब्रेकिंग…BJP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग…! मौके पर ही दर्दनाक मौत

BJP Leader Murder: Breaking... BJP leader shot dead in a hail of bullets! Died a tragic death on the spot.

BJP Leader Murder

जमशेदपुर, 13 जनवरी। BJP Leader Murder : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई।

क्षेत्रीय टुसू त्योहार के कारण केंद्र में दिनभर भीड़

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले दो वर्षों से खड़िया कॉलोनी में सीएससी (प्रज्ञा) केंद्र चला रहे थे। सोमवार को झारखंड के क्षेत्रीय त्योहार टुसू के कारण केंद्र में दिनभर भीड़ रही। रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी केंद्र में पहुंचे और सीधे तारापद महतो से उनका नाम-पता पूछा। जैसे ही पहचान हुई, अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो गोलियां लगने के बाद तारापद महतो लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोलीबारी से केंद्र में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधी बाइक से टाटा की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के गांव में जमीन को लेकर विवाद

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है। तारापद महतो उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।
Exit mobile version