Site icon AB News.Press

Again Nithari Incident : इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना…! ‘मानव मांस’ खाने के लिए युवक की हत्या…आरोपी ने शव को पानी से धोया फिर खाता…उसके पहले ही पुलिस ने दबोचा

Another Nithari-like incident: A shocking incident that shakes humanity…! A young man murdered for ‘human flesh’… The accused washed the body with water before eating it… but the police apprehended him before he could.

Another Nithari-like incident

कूचबिहार, 13 जनवरी। Again Nithari Incident : उत्तर प्रदेश के निठारी कांड जैसी इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में एक अज्ञात युवक की हत्या कथित तौर पर मानव मांस खाने के इरादे से की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और हड़कंप का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक श्मशान घाट के पास बनी झोपड़ी में रहता था। उसका शव कुसर हाट के पास एक जलाशय में मिला। जांच में सामने आया कि हत्या गर्दन और गला काटकर बेरहमी से की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने फिर्दौस आलम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पानी के नल के पास साफ किया और बाद में उसे छिपा दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का इरादा शव के कुछ हिस्सों को खाने का था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दिनहाटा के एसडीपीओ धीमन मित्रा ने बताया कि यह मामला बेहद दुर्लभ और गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या मानव मांस खाने के उद्देश्य से की गई थी।

Exit mobile version