Site icon AB News.Press

Tiranga Yatra : रायपुर में एबीवीपी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा…! 1000 विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

Tiranga Yatra: ABVP's historic Tiranga Yatra in Raipur! 1000 students collectively sang 'Vande Mataram'.

Tiranga Yatra

रायपुर, 12 जनवरी। Tiranga Yatra : युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर ने 400 मीटर लंबी विशाल तिरंगा के साथ ऐतिहासिक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया, जिसने संपूर्ण वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

तिरंगा यात्रा साइंस कॉलेज, रायपुर से प्रारंभ होकर अनुपम गार्डन, डागरिया होते हुए लाखे नगर चौक पर भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता वासनिक (प्राचार्य, रायपुर कॉन्वेंट स्कूल) ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर सारगर्भित और प्रेरणादायी संबोधन दिया। उन्होंने कहा, 400 मीटर लंबी तिरंगा के साथ निकली यह यात्रा ऐतिहासिक है। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को सशक्त करते हैं। ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति का भाव जागृत करता है।

इस अवसर पर आशीष सिन्हा (रायपुर महानगर सह मंत्री, एबीवीपी) ने कहा, यह तिरंगा यात्रा युवाओं की शक्ति, संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रतीक है। आज की Gen-Z पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में तत्पर है।

कार्यक्रम में एबीवीपी रायपुर दक्षिण भाग मंत्री ओम साहू ने आयोजन का नेतृत्व किया। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फुटाने और रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एबीवीपी द्वारा ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान का भी पोस्टर विमोचन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल लत से मुक्त कर खेल, प्रकृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

समापन में आयोजकों ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, कर्तव्यबोध और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश देने वाला एक प्रेरक प्रयास रही।

Exit mobile version