Luxury Life Scam : ऑफिसर की मासूम दिखने वाली भतीजी के बड़े कारनामे…! अपने ही घर से 2 बार में 5 लाख चुराया…किसी को शक नहीं हुआ तो दादी के कमरे से पूरा सूटकेस ही चुरा लिया…यहां देखें Video
जशपुर, 10 जनवरी। Luxury Life Scam : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करोड़ों की हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है, जिसकी शुरुआत एक आईफोन की चाहत से हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरटीओ अफसर विजय निकुंज की भतीजी मीनल निकुंज, उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मीनल ने पहले घर में चोरी कर दो लाख रुपये निकाले और एक आईफोन खरीदा। पहली चोरी पकड़े बिना चली गई, तो उसने हौसला पाकर दूसरी बार तीन लाख रुपये चुराए। इसके बाद तीसरी और सबसे बड़ी चोरी में उसने अपनी दादी के कमरे से सूटकेस चुरा लिया, जिसमें करीब 15 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात थे। पुलिस के मुताबिक इस चोरी की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
क्राइम न्यूज

