Site icon AB News.Press

Naxal Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत…! दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण…यहां देखें Video

Restoration of Peace: Historic Success in the Campaign Against Naxalism... Trust Strengthened by the Government's Rehabilitation Policy

Restoration of Peace

दंतेवाड़ा, 09 जनवरी। Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण होने की सूचना है, जिनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार के लोन वर्राटू अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती के भी पत्नी सहित सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है। यदि इसकी पुष्टि होती है, तो इसे संगठन के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। इस संबंध में दोपहर 2 बजे दंतेवाड़ा पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा आधिकारिक जानकारी साझा किया। नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के दबाव, विकास योजनाओं और पुनर्वास नीति के चलते यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
Exit mobile version