Site icon AB News.Press

Drum Murder Case : सफेद रंग के ड्रम में रखा आधा शरीर…गला और धड़ अलग-अलग स्थानों पर मिले…! कई टुकड़ों में मिली युवक की लाश

Drum Murder Case: Half of the body found in a white drum... the head and torso were found in different locations...! The young man's body was found in several pieces.

Drum Murder Case

लुधियाना, 09 जनवरी। Drum Murder Case : लुधियाना में जालंधर बाइपास रोड के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक युवक की लाश कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक का शरीर अधजला था, और उसका आधा शरीर सफेद रंग के ड्रम में रखा गया था। गला और धड़ अलग-अलग स्थानों पर पाए गए।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम दविंदर सिंह है, उम्र लगभग 36 साल, और वह लुधियाना की भारती कॉलोनी में रहता था। पेशे से वह मैकेनिक था। दविंदर मुंबई से दो दिन पहले लौटा था और कुछ ही देर घर में रुके। इसके बाद वह अपने दोस्त शेरा से मिलने के लिए गया, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। आज उसकी लाश टुकड़ों में मिली।

दविंदर शादीशुदा था और उसकी सात महीने की बेटी है। परिवार का कहना है कि दविंदर अपने दोस्त शेरा से मिलने गया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें एक वीडियो भी मिला है जिसमें शेरा किसी अन्य दोस्त के साथ दो-पहिया वाहन में एक ड्रम ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

थाना सलेम टाबरी की पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया है। लाश को पीएम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या शेरा ने अपने ही दोस्त दविंदर को मारा है। परिवार ने बताया कि दविंदर के घर लौटने में काफी देर हो गई थी, जिससे उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस कर रही पूछताछ

दरअसल, एक खाली प्लॉट में एक आदमी की जली हुई लाश (Drum Murder Case) मिली थी, जिसके दो टुकड़े किए गए थे। कुत्ते लाश को नोच रहे थे, जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version