Site icon AB News.Press

CG PHC : ब्रेकिंग…बजट घोषणा पर अमल…! छत्तीसगढ़ में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत…यहां देखें List

CG PHC: Breaking News…Budget announcement implemented…! 12 new primary health centers approved in Chhattisgarh…See the list here.

CG PHC

रायपुर, 09 जनवरी। CG PHC : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2024–25 के मुख्य बजट में की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया है।

घोषणा के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकासखंड के ग्राम सेवारी, दरभा विकासखंड के ग्राम पोड़ागुड़ा एवं ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा, फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पेटामारा (अकीरा) एवं ग्राम गंझियाडीह तथा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम केराडीह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए पदों की स्वीकृति दी गई है।

आदेश के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड-2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक सहायक ग्रेड-3, एक वार्ड बॉय और दो आया के पद स्वीकृत किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और आम नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर एवं समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे विशेष रूप से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

12 नए PHC की सूची

  1. नगर निगम चिरमिरी, कोरिया– कालरी
  2. खड़गवां जनपद– ग्राम पंचायत जरौंधा
  3. कोंडागांव विकासखंड– ग्राम गोलावंड
  4. बैकुंठपुर विकासखंड– ग्राम मुरमा
  5. कोरिया जिला– ग्राम सकरिया
  6. राजपुर विकासखंड– ग्राम सेवारी
  7. विकासखंड दरभा– ग्राम पोड़ागुड़ा
  8. विकासखंड दरभा– ग्राम चिंतापुर
  9. दुलदुला विकासखंड– ग्राम करडेगा
  10. विकासखंड फरसाबहार– ग्राम पेटामारा (अकीरा)
  11. विकासखंड फरसाबहार– ग्राम गंझियाडीह
  12. विकासखंड कुनकुरी– ग्राम केराडीह
Exit mobile version