Site icon AB News.Press

Anti Crime Action : कार में बैठकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा…50 लाख से ज्यादा केश जब्त…4 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें Video

Anti-Crime Action: Online betting racket busted; over 50 lakh cash seized; 4 accused arrested. Watch the video here.

Anti-Crime Action

रायपुर, 09 जनवरी। Anti Crime Action : रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 50 लाख 35 हजार रुपये नगद सहित करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत पाठक हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधु भवन पार्किंग के पास एक चारपहिया वाहन से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के लिए मास्टर आईडी और सब-आईडी उपलब्ध कराते थे और आईडी की कमीशन पर बिक्री कर अवैध मुनाफा कमा रहे थे। आरोपी जिन वेबसाइट्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे, उनमें Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com शामिल हैं

जब्ती और कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹50,35,000 नगद, 02 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार (CG 04 NQ 7745), पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक, केलकुलेटर जप्त किए हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद करोड़ों रुपये होल्ड कराए गए हैं।

पुराने अपराधी भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की लगातार बदलती जीवनशैली, बड़े खर्चे और विदेश यात्रा पर साइबर यूनिट की नजर थी।

ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी मिली है, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/26, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, BNS की धारा 112(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रितेश गोविंदानी (32), शंकर नगर, रायपुर
  2. मोह. अख्तर (32), मौदहापारा, रायपुर
  3. विक्रम राजकोरी (32), सुंदर नगर, रायपुर
  4. सागर पिंजानी (30), अश्वनी नगर, रायपुर
Exit mobile version