VBGRAMG : सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज…! कांग्रेस को लेकर कड़ा बयान…यहां सुनें VIDEO

VBGRAMG : सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज…! कांग्रेस को लेकर कड़ा बयान…यहां सुनें VIDEO

रायपुर, 08 जनवरी। VBGRAMG : सरकार द्वारा मजदूरों के हित में चलाई जा रही मनरेगा योजना को अब VB-G RAM G (विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) में बदला गया है। इस बदलाव का कांग्रेस ने देशभर में विरोध किया है और इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए उन्हें बैठक करने का अधिकार है, लेकिन वे इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें सफल नहीं होंगे। सचिन पायलट सैर-सपाटा करके चले जाएंगे, ईंधन की कमी होगी तो भरकर चले जाएंगे।

मंत्री नेताम ने योजना की व्यावहारिक उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि जी राम जी योजना से श्रमिक वर्ग को वास्तविक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन कार्यों को पहले शामिल नहीं किया जा पा रहा था, उन्हें अब इस योजना में जोड़ा गया है और सरकार पूरी कार्ययोजना के साथ इसका क्रियान्वयन कर रही है।

धान खरीदी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इस बार खरीदी पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से चल रही है। जहां-जहां समस्याएं आ रही हैं, वहां अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की दिक्कत को 15 जनवरी तक दूर करने का आदेश भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का धान बिके, इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

साथ ही, कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर भी मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा और कहा, जहां उनके पांव पड़ते हैं, वहां सफाया हो जाता है। असम में भी यही होगा।

 

राज्य खबर