Site icon AB News.Press

Past Presidents की गरिमामयी मौजूदगी में हुई LGB मीटिंग…! JC भावना प्रधान बनीं सचिव…संगठनात्मक मजबूती पर जोर

The LGB meeting was held in the dignified presence of past presidents...! JC Bhavna Pradhan became the secretary...Emphasis was placed on organizational strengthening.

Past Presidents

रायपुर, 08 जनवरी। Past Presidents : वर्ष 2026 की पहली LGB बैठक आपसी सहयोग, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसमें सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर Chapter Incharge JC दीपक श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति के साथ Past Presidents — JC विवेक राठौड़, JC विकास गोयल एवं JC जयेश पोमल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायक मौजूदगी ने बैठक को और अधिक उद्देश्यपूर्ण बनाया।

Past Presidents Galaxy द्वारा विभिन्न दायित्वों को लेकर दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। वहीं JC विकास गोयल का भी हृदय से धन्यवाद किया गया, जिन्होंने पूरी LGB टीम को डायरी भेंट कर सदस्यों का उत्साह और ऊर्जा बढ़ाई।

बैठक के दौरान LGB Members, Senior Members एवं Chapter Members ने पूरे समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव पद का पिन एक्सचेंज समारोह भी गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सचिव 2025, JC नंदिनी सोनी को उनके सफल, सक्रिय एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। वहीं सचिव 2026, JC भावना प्रधान को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया कि उनके नेतृत्व, समर्पण और ऊर्जा से आने वाला वर्ष और अधिक सफल एवं सशक्त होगा। बैठक सकारात्मक संदेश, टीम भावना और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Exit mobile version