Site icon AB News.Press

Bomb Alert : बड़ी खबर…! राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ने धमकी…Court सील…मौके पर पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड…यहां देखें Video

Bomb Alert: Big news...! Rajnandgaon District Court receives bomb threat...Court sealed...Police and bomb disposal squad at the scene...Watch the video here.

Bomb Alert

राजनांदगांव, 08 जनवरी। Bomb Alert : राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर में आज अचानक बम की खबर फैल गई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ते (BOMB SQUAD) तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, न्यायालय परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सुरक्षा कारणों से सभी व्यक्तियों को परिसर से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया। बम निरोधी दस्ते ने परिसर के सभी हिस्सों की सघन जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कहा कि फिलहाल किसी को भी न्यायालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है और सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही न्यायालय की कार्यवाही पुनः शुरू की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मामले को लेकर अफवाहों पर भरोसा न करें और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करें।
Exit mobile version