VBG RamG : छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी…! कांग्रेस का प्रदर्शन पर अरुण साव ने साधा निशाना…कहा- नामों की राजनीति…?

VBG RamG : छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी…! कांग्रेस का प्रदर्शन पर अरुण साव ने साधा निशाना…कहा- नामों की राजनीति…?

रायपुर, 06 जनवरी। VBG RamG : छत्तीसगढ़ की राजनीति में वीबी जी राम जी को लेकर बयानबाजी का माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध प्रदर्शन करने की तैयारी की है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है।

इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “कांग्रेस हमेशा नामों को लेकर राजनीति करती रही है। आज कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। VB G Ram G विकसित भारत की आधारशिला है और आज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव किए गए हैं।”

साव ने यह भी कहा कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा, बेटे को जमानत मिल चुकी है, लेकिन निर्दोष आदिवासी के साथ जो अन्याय हुआ, उसे प्रदेश की जनता ने देखा है।

जनविश्वास विधेयक द्वितीय पर बयान

साव ने जनविश्वास विधेयक द्वितीय को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद इसे जनता के हित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, यह विधेयक कानूनी पेचीदगियों को कम करेगा, आम लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ घटेगा। बजट तैयारियों के संबंध में उन्होंने कहा, वित्त मंत्रालय लंबे समय से बजट की तैयारी में जुटा है। सचिव स्तर की बैठक संपन्न हो चुकी है और अब मंत्री स्तर की बैठक होगी। इस बार का बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निर्णायक होगा।

 

राज्य खबर